सर्वाइवर अलायंस किसी भी भागीदारी लागत को माफ कर रहा है और यदि आप सक्षम हैं तो आपको हमारे काम के लिए दान देने के लिए आमंत्रित करता है।
सर्वाइवर लीडर आभासी (वर्चुअल) कार्यक्रम
2024 विश्व काँग्रेस, सामूहिकता की शक्ति (द पावर ऑफ़ द कलेक्टिव) के वर्चुअल ऑनलाइन प्रोग्राम में आपका स्वागत है! हमें बहुत खुशी है कि आप यहाँ हैं!
वर्चुअल भागीदारी के बारे में एक नोट:
लाइव वर्चुअल भागीदारी में हर सत्र शामिल नहीं होगा, और व्यक्तिगत रूप से भाग लेने जैसा अनुभव नहीं होगा।
वर्चुअल प्रोग्राम में कई सम्पूर्ण (प्लेनरी) सत्र और कुछ ब्रेकआउट सत्र शामिल होंगे। प्रतिभागियों को, जिसमें वे भाग लेना चाहते हैं, उस प्रत्येक व्यक्तिगत सत्र के लिए पंजीकरण करना होगा (नीचे देखें)। सत्र लाइव-स्ट्रीम किए जाएंगे, और प्रतिभागी ज़ूम के माध्यम से हमसे जुड़ सकते हैं (हम वादा करते हैं कि हमारे पास चैट की निगरानी करने वाला कोई व्यक्ति होगा!)।
विश्व काँग्रेस समाप्त होने के बाद हम जितने संभव हो सके उतने सत्रों के वीडियो पोस्ट करेंगे ताकि आप फिर भी सामग्री से लाभ उठा सकें।
किसी विशेष दिन पर जाने के लिए इनमें से किसी भी बटन पर क्लिक करें, या नीचे स्क्रॉल करें।
आरंभिक संपूर्ण सत्र (प्लेनरी): एक वैश्विक आंदोलन का निर्माण
दोपहर 1:30 बजे - 3:00 बजे तक (नैरोबी GMT+3)
सुबह 2:30 बजे - 4:00 बजे तक (PST)
सुबह 5:30 बजे - 7:00 बजे तक (EST)
सुबह 11:30 बजे – दोपहर 1:00 बजे तक (UTC+01:00)
शाम 4:00 बजे - 5:30 बजे तक (IST)
हम विश्व काँग्रेस की शुरुआत सर्वाइवर अलायंस की कार्यकारी निदेशक मिन्ह डांग के स्वागत भाषण से करेंगे, जो आने वाले चार दिनों के लिए माहौल और मिज़ाज तय करेंगी। सत्र का समापन सम्मेलन के दौरान उपलब्ध कल्याण (वेलबीइंग) सहायता के परिचय के साथ होगा।
पंजीकरण करने के लिए यहाँ क्लिक करें
सामूहिकता की शक्ति
दोपहर 3:00 बजे – शाम 4:00 बजे तक (नैरोबी GMT+3)
सुबह 5:00 बजे - 6:00 बजे तक (PST)
सुबह 8:00 बजे - 9:00 बजे तक (EST)
दोपहर 2:00 बजे - 3:00 बजे तक (UTC+01:00)
शाम 6:30 बजे - 7:30 बजे तक (IST)
यह पैनल सामूहिकता की शक्ति की परिवर्तनकारी ताकत की जांच करता है। सर्वाइवर नेता अपने समुदायों के भीतर सामूहिकता की शक्ति के निर्माण और उसे संगठित करने से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे। सर्वाइवर अलायंस स्टाफ द्वारा संचालित यह वार्तालाप, परिवर्तन को बढ़ावा देने में सहयोगात्मक प्रयासों के शक्तिशाली प्रभाव पर केंद्रित होगा।
पैनल अध्यक्ष: एलिसिया ले
पैनलिस्ट: क्रिस ऐश, मरियम ओन्याची, गॉडविन डॉगबे, जोसेफिन अपारो, फिरोजा खातून
एक अंतर्विषयक (इंटरसेक्शनल) और समावेशी आंदोलन का निर्माण
सुबह 9:30 बजे - 11:00 बजे तक (नैरोबी GMT+3)
रात 11:30 बजे – सुबह 1:00 बजे तक (PST)
सुबह 2:30 बजे - 4:00 बजे तक (EST)
सुबह 8:30 बजे - 10:00 बजे तक (UTC+01:00)
दोपहर 1:00 बजे - 2:30 बजे तक (IST)
इस सत्र के अंत तक, सर्वाइवर इस बात पर पर विचार करेंगे कि हमारे अपने समुदायों के भीतर हाशिए के लोगों से और उन लोगों के साथ कैसे जुड़ें, जिनसे हम पहले कभी नहीं जुड़े हैं। इससे एक मज़बूत, अधिक प्रभावी आंदोलन बनाने में मदद मिलेगी।
यह पैनल हमारे कार्य योजना लक्ष्य के तालमेल में होगा: एक विविध, समावेशी और अंतर्विषयक (इंटरसेक्शनल) आंदोलन का निर्माण करना।
पैनल अध्यक्ष: कैथी गिवेंस
पैनलिस्ट: क्रिस्टाबेल रॉबिन्सन, पर्लगिन लिंडिवे गोबा, उम्मरा हैंग, शिरलेन सौआ दा सिल्वा, वैंडी क्रेन
मानव तस्करी के कम जाने जाने वाले प्रकार
सुबह 11:30 बजे – दोपहर 1:00 बजे तक (नैरोबी GMT+3)
सुबह 1:30 बजे - 3:00 बजे तक (PST)
सुबह 4:30 बजे - 6:00 बजे तक (EST)
सुबह 10:30 बजे – दोपहर 12:00 बजे तक (UTC+01:00)
दोपहर 3:00 बजे - 4:30 बजे तक (IST)
इस पैनल में, हम मानव तस्करी के विभिन्न रूपों पर चर्चा करेंगे, जिन पर अक्सर उतना ध्यान नहीं दिया जाता, जितना दिया जाना चाहिए। हमारे वक्ता महत्वपूर्ण और अक्सर अनदेखा किए जाने वाले विषयों - जैसे कि संघर्ष क्षेत्रों में बाल सैनिकों के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले बच्चों की तस्करी, पूर्वी लोकतान्त्रिक जनतंत्र कांगो में आधुनिक दासता पर दहेज प्रथा का प्रभाव, और अमरीका में अप्रवासी, शरणार्थी और स्वदेशी समुदायों को प्रभावित करने वाले मानव तस्करी के मुद्दे - पर चर्चा करेंगे जिसका उद्देश्य आज की तस्करी की पारंपरिक समझ को चुनौती देना है।
पैनल अध्यक्ष: क्रिस्टाबेल रॉबिन्सन
पैनलिस्ट: शाहिद इलियास, मुसोम्बवा मिशेल, ब्रांडी डाइटरले रद्दाडी
सर्वाइवर्स परिवर्तनकारी बदलाव का नेतृत्व कर रहे हैं
दोपहर 3:00 बजे - 4:15 बजे तक (नैरोबी GMT+3)
सुबह 5:00 बजे - 6:15 बजे तक (PST)
सुबह 8:00 बजे - 9:15 बजे तक (EST)
दोपहर 2:00 बजे - 3:15 तक (UTC+01:00)
शाम 6:30 बजे - 7:45 बजे तक(IST)
यह पैनल सर्वाइवर्स के नेतृत्व वाले समाधानों को प्रदर्शित करेगा और विभिन्न कार्य योजना विषयों में सर्वाइवर्स द्वारा किए जा रहे परिवर्तनकारी कार्यों को उजागर करेगा। प्रत्येक पैनलिस्ट अपने अनुभव और अंतर्दृष्टि साझा करेंगे, अन्य हस्तक्षेपों को सूचित करने और प्रेरित करने के लिए मूल्यवान दृष्टिकोण प्रदान करेंगे।
पैनल अध्यक्ष: एन्क्सेला ब्रुसी
प्रस्तुतकर्ता:
एन्क्सहेला ब्रुसी - कार्य योजना का अवलोकन
एसेसोआ एगुआमवेन्से – वैश्विक आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सर्वाइवर्स
भीम श्रेथा - निर्णय लेने वाली भूमिकाओं में सर्वाइवर नेता
होली गिब्स - प्रत्यक्ष सेवाओं में सर्वाइवर नेता
विल्ज़ –ज्ञान के उत्पादन का नेतृत्व कर रहे सर्वाइवर्स
निर्णय लेना: सर्वाइवर नेतृत्व
शाम 4:45 बजे - 6:00 बजे तक (नैरोबी GMT+3)
सुबह 6:45 बजे - 8:00 बजे तक (PST)
सुबह 9:45 बजे - 11:00 बजे तक (EST)
दोपहर 3:45 बजे - 5:00 बजे तक (UTC+01:00)
रात 8:15 बजे - 9:30 बजे तक (IST)
प्रतिभागियों को कार्य योजना विषय के निर्णय लेने वाले भाग में गहराई से जाने का अवसर मिलेगा।
फैसिलिटेटर: एमी रेनफिश
पैनलिस्ट:
सर्वाइवरशिप से सर्वाइवर नेतृत्व तक का सफर - येनेनेश तिलहुन
न्यायिक क्षेत्र में मेरा अनुभव - अलीका किनान
सर्वाइवर समावेशन: मुख्यधारा के कार्यस्थलों में जिया हुआ अनुभव का एकीकरण - सारा एस
सर्वाइवर नेतृत्व और तस्करी विरोधी रणनीतियों को आकार देने में सहभागिता - शांति तमंग (हिंदी)
सत्ता के बारे में सब कुछ (ऑल अबाउट पावर)
सुबह 9:30 बजे – 11:00 बजे तक (नैरोबी GMT+3)
रात 11:30 बजे – सुबह 1 बजे तक (PST)
सुबह 2:30 बजे - 4:00 बजे तक (EST)
सुबह 8:30 बजे - 10:00 बजे तक (UTC+01:00)
दोपहर 1:00 बजे - 2:30 बजे तक(IST)
Iइस सत्र में, हम सत्ता (पावर) के विभिन्न प्रकारों को परिभाषित करेंगे और सत्ता (पावर) के साथ अपने संबंधों पर विचार करेंगे। हम अपनी पहचान और आंदोलन के भीतर अपनी भूमिकाओं से जुड़ी सत्ता (पावर) से अंतर करेंगे। हम चर्चा करेंगे कि कठिन बातचीत करते समय सत्ता (पावर) के अंतर को कैसे पहचाना जाए और यह पहचाना जाए कि हम अपनी सत्ता (पावर) का उपयोग सकारात्मक और हानिकारक दोनों तरीकों से कर सकते हैं।
फैसिलिटेटर: मिन्ह डांग
सत्ता (पावर) बदलने के लिए दृष्टिकोण बदलना: चिंतन
दोपहर 2:00 बजे – 4:00 बजे (नैरोबी GMT+3)
सुबह 4:00 बजे – 6:00 बजे (PST)
सुबह 7:00 बजे – 9:00 बजे (EST)
दोपहर 1:00 बजे – 3:00 बजे (UTC+01:00)
शाम 4:30 बजे – 6:30 बजे (IST)
सर्वाइवर अलायंस की कार्यकारी निदेशक तस्करी विरोधी संबन्धित "कार्य" के बारे में हमारे दृष्टिकोण को बदलने के लिए एक सामूहिक अभ्यास में हमारा नेतृत्व करेंगी। मिन्ह कुछ प्रमुख धारणाएं साझा करेंगी जिन्हें हम चाहते हैं कि हर कोई ब्रेकआउट रूम में ले जाए। वे एक सहयोगात्मक बातचीत के लिए मंच तैयार करेंगी और विश्व काँग्रेस के प्रतिभागियों को खुले दिल और सक्रिय दिमाग के साथ आने के लिए आमंत्रित करेंगी।
प्रस्तुतकर्ता: मिन्ह डांग
उपचार (हीलिंग) और सामूहिक देखभाल
सुबह 9:30 बजे - 10:30 बजे तक (नैरोबी GMT+3)
रात 11:30 बजे – सुबह 12:30 बजे तक (PST)
सुबह 2:30 बजे - 3:30 बजे तक (EST)
सुबह 8:30 बजे - 9:30 बजे तक (UTC+01:00)
दोपहर 1:00 बजे - 2:00 बजे तक (IST)
यह सत्र तस्करी विरोधी क्षेत्र में व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से उपचार (हीलिंग) और आत्म-देखभाल की महत्वपूर्ण भूमिका पर केंद्रित है। जैसा-जैसे से हम उस काम को जारी रखते हैं जिसके लिए गहन भावनात्मक और मानसिक निवेश की आवश्यकता होती है, शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक थकावट (बर्नआउट) को रोकने और समुत्थान शक्ति (रिज़िलीअन्स) बनाए रखने के लिए कल्याण (वेलबीइंग) को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। यह सत्र व्यक्तिगत और सामूहिक देखभाल दोनों का समर्थन करने के लिए व्यावहारिक टूल्स और रणनीतियाँ प्रदान करेगा, यह सुनिश्चित करते हुए कि प्रतिभागी सम्मेलन के बाद और उससे आगे भी भावनात्मक रूप से प्रबंधन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
फैसिलिटेटर: मिस्टिका कार्टर और शेरोन हॉकिन्स लेडेन
सफल सर्वाइवर-सहयोगी साझेदारी का निर्माण करना
सुबह 11:00 बजे – दोपहर 12:45 बजे तक (नैरोबी GMT+3)
सुबह 1:00 बजे - 2:45 बजे तक (PST)
सुबह 4:00 बजे - 5:45 बजे तक (EST)
सुबह 10:00 बजे - 11:45 बजे तक (UTC+01:00)
दोपहर 3:30 बजे - 5:15 बजे तक(IST)
यह पैनल सफल सर्वाइवर-सहयोगी साझेदारियों का पता लगाएगा, तथा उनकी सफलता में योगदान देने वाले प्रमुख तत्वों पर प्रकाश डालेगा।
पैनल अध्यक्ष: नारित गेसलर
पैनलिस्ट:
एरिन रोसेनब्लैट और सेबल हॉर्टन - सीएसईसी (CSEC) प्रशिक्षण, वेस्ट कोस्ट चिल्ड्रन क्लिनिक के भीतर साझेदारी
नज़रुल इस्लाम (डिप्टो) और मोहम्मद शोहिदुल इस्लाम - बांग्लादेश में सर्वाइवर जुड़ाव, विनरॉक और अनिरबन के बीच एक साझेदारी
उम्मरा हैंग और राचेल रोबिट्ज़ - संयुक्त राज्य अमेरिका में उत्तरजीवी नेतृत्व पर सहयोगात्मक शोध
शोध में सर्वाइवर नेतृत्व
दोपहर 2:00 बजे - 3:00 बजे तक (नैरोबी GMT+3)
सुबह 4:00 बजे - 5:00 बजे तक (PST)
सुबह 7:00 बजे - 8:00 बजे तक (EST)
दोपहर 1:00 बजे - 2:00 बजे तक (UTC+01:00)
शाम 5:30 बजे - 6:30 बजे तक(IST)
यह सत्र सर्वाइवर के नेतृत्व वाले और सर्वाइवर द्वारा सूचित शोध के मूल्य और प्रभाव पर केंद्रित है। प्रतिभागी प्रमुख निष्कर्षों और कार्यप्रणालियों पर प्रकाश डालने वाली अनेक प्रस्तुतियों से सीखेंगे। इसके बाद प्रतिभागियों को इंटरैक्टिव ब्रेकआउट सत्र में इनपुट, फीडबैक देने और शोधकर्ताओं से सीधे सवाल पूछने का अवसर मिलेगा।
पैनल अध्यक्ष: वेड अरविज़ू
पैनलिस्ट: एलिसिया ले, कैलियन विंटर्स, नैन्सी ईसियोवा, एलिक्स, शेरीनॉर्थ लामिसी अट्टाकोरा, साराह एस
एलईईजी (LEEG - लिव्ड एक्सपीरियंस एक्सपर्ट ग्रुप्स)
दोपहर 3:00 बजे - 4:00 बजे तक (नैरोबी GMT+3)
सुबह 5:00 बजे - 6:00 बजे तक (PST)
सुबह 8:00 बजे - 9:00 बजे तक (EST)
दोपहर 2:00 बजे - 3:00 बजे तक (UTC+01:00)
शाम 6:30 बजे - 7:30 बजे तक(IST)
लिव्ड एक्सपीरियंस एक्सपर्ट ग्रुप्स (LEEG) सर्वाइवर अलायंस और वॉक फ्री के बीच एक साझेदारी है जो 2018 में शुरू हुई थी। इस सत्र में, सात अलग-अलग देशों के LEEG के सदस्य अपनी यात्रा, चुनौतियों और सफलताओं को साझा करेंगे। यह उन लोगों - जिनके पास जिये गए अनुभव हैं कि वॉक फ्री द्वारा जारी किए गए वैश्विक दासता सूचकांक के एक प्रमुख खंड, गवर्नमेंट रिस्पांस इंडेक्स में अपने विचारों और प्राथमिकताओं का योगदान देना कैसा था - से सीधे सुनने का एक स्थान है।
फैसिलिटेटर: नैन्सी ईसियोवा और LEEG प्रतिभागी